गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाये -चर्मेश शर्मा
बूंदी – स्मार्ट हलचल|सर्व ब्राह्मण महासभा समिति जिला बूंदी के तत्वावधान में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यकमों के तहत बुधवार को ब्रह्मांडेश्वर गौशाला बालचंद पाड़ा बूंदी में गौपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने विधिवत गौ माता का पूजन वंदन किया और आरती उतारी। इस अवसर पर शर्मा की ओर से गोपाल योजना के तहत सैकड़ो गौवंश को हरा चारा डाला गया और ब्राह्मण महासभा के पदाशिकारियो ने चचारा गाड़ियों को गौ सेवा के लिये रवाना किया।
प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण बंधुओ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार पद्धति से भगवान परशुराम की जय जयकार करते हुए विधिवत पूजा अर्चना की गयी। जिलाध्यक्ष मिथिलेश दाधीच शहर अध्यक्ष अशोक शर्मा सेक्रेटरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा, महामंत्री घनश्याम दुबे, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, सचिव अवधेश शर्मा वित्त मंत्री सुनीतशर्मा, पूर्व उपसभापति संतोष कटारा, लोकेश सुखवाल,मुकेश दाधीच, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष विजय व्यास, अजय त्यागी, घनश्याम खुनेटिया, यतेंद्रशेखर, बंटी गौतम, नीमा दाधीच,मंथन पंचोली,केशव त्रिवेदी,भूपेंद्र शर्मा ने गौमाता की आरती उतारी।
गौसेवा को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाये
गौपूजन कार्यक्रम के अवसर पर राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिये और पूरे देश में गौवंश के कत्लखाने तत्काल बंद किए जाने चाहिये। शर्मा ने कहा कि हम सभी को गौ सेवा को अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिये।ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मिथिलेश दाधीच ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति की धरोहर है। उन्होंने कहा कि हम सभी को गौसेवा का संकल्प लेना चाहिये।
असहायों को करवाया भोजन
दूसरी और रेत वाली महादेव मंदिर लंका गेट बूंदी पर असहाय व्यक्तियों को भोजन, सेवा कार्य किया गया। एवं ईश्वर से विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष किरण शर्मा अरुंधति दोरा श्री, मीनाक्षी दुबे, स्वाति दाधीच भारती शर्मा, उमा शर्मा, सुनीता शर्मा, जिला मंत्री राजेंद्र भारद्वाज,सुनित शर्मा, संदीप शर्मा, संतोष कटारा, विजय व्यास, अजयत्यागी, घनश्याम खुनेटिया , संदीप शर्मा, आदि मौजूद रहे। प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि कल दिनांक 16 अप्रैल 2026 गुरुवार को त्रिलोकी नाथ महादेव मंदिर पर 12:00 बजे रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसके बाद सायंकाल 4:00 बजे वर्तमान समय में वेदों की आवश्यकता मनुस्मृति पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन परशुराम वाटिका जेत सागर रोड बूंदी में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में पंडित महर्षि दाघीच, पंडित घनश्याम शास्त्री, पंडित मांगीलाल शर्मा, पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा, पंडित विष्णु तिवारी, पंडित दीनदयाल शास्त्री, हे रम्म जोशी, पंडित गोविंद जोशी, पंडित गौरव शर्मा अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
