राजस्थान की ताज़ा 10 बड़ी खबरें: विधानसभा को बम की धमकी से लेकर FSL घोटाले तक की पूरी अपडेट

स्मार्ट हलचल: न्यूज़ बुलेटिन / टॉप 10

जयपुर | स्मार्ट हलचल |प्रदेश भर में आज कई बड़ी हलचलें देखने को मिली हैं। एक ओर जहां पेपर लीक मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है, वहीं दूसरी ओर कुछ अहम सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों ने सनसनी फैला दी है। पढ़िए आज की 10 सबसे बड़ी खबरें:

  1. 1. विधानसभा और बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
    राजस्थान विधानसभा के आधिकारिक ई-मेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से जयपुर में हड़कंप मच गया। वहीं, बीकानेर शहर के अदालत परिसर को भी इसी प्रकार की धमकी मिली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
  2. 2. पेपर लीक केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त
    राजस्थान पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए आरएएस (RAS) अभ्यर्थी हनुमाना राम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे मामलों में कोई राहत नहीं मिलेगी।
  3. 3. FSL में DNA किट खरीद में 8 करोड़ का घोटाला
    राजस्थान फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में डीएनए किट की खरीद में 8 करोड़ रुपये के भारी घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में 4 अधिकारियों पर एक्शन की तैयारी की जा रही है।
  4. 4. स्कूलों में लागू हुआ ‘सार्थक नाम अभियान’
    शिक्षा विभाग ने प्रदेश में ‘सार्थक नाम अभियान’ की शुरुआत की है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों के अजीबोगरीब या नकारात्मक अर्थ वाले नामों को बदला जाएगा ताकि बच्चों में हीन भावना न पनपे।
  5. 5. 325 करोड़ से होगा घग्गर नदी का विकास
    जल संकट को दूर करने के लिए घग्गर नदी के विकास हेतु 325 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है, जिससे श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र के लोगों को पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी।
  6. 6. ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए एक महिला ग्राम विकास अधिकारी को विवाह प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 10,400 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
  7. 7. 4 भाइयों ने भरा 1.51 करोड़ रुपये का ‘मायरा’
    श्यामसर निवासी सुरजाराम सियाग की बेटी रामी देवी के परिवार में 4 भाइयों ने ऐतिहासिक ‘मायरा’ भरा है। इसमें 21 लाख रुपये नकद, 25 बीघा खेती योग्य जमीन और सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 1 करोड़ 51 लाख रुपये दिए गए।
  8. 8. डेजर्ट नेशनल पार्क में खोजा गया नया स्पाइडर
    जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में जंपिंग स्पाइडर की एक नई प्रजाति ‘मोग्रस शुष्का’ (Mogrus Shushka) की खोज की गई है। इस पर दुनिया भर के वैज्ञानिकों की नजरें टिक गई हैं।
  9. 9. सप्त शक्ति कमांड का 22वां स्थापना दिवस
    भारतीय सेना की जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान (सप्त शक्ति कमांड) का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।
  10. 10. मौसम का यू-टर्न: बारिश के बाद अब सताएगी गर्मी
    राजस्थान में बारिश के दौर के बाद मौसम ने बड़ा यू-टर्न लिया है। तापमान में तेजी से उछाल आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है और एसी-कूलर की जरूरत महसूस होने लगी है।