अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|घाड़ क्षेत्र में आयोजित ‘डाटुन्दा सुपर लीग’ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में वीर तेजा टीम ने रोलेक्स स्टार को हराकर खिताबी जीत हासिल की। यह मैच वीर तेजा और रोलेक्स स्टार के बीच खेला गया था।फाइनल मुकाबले में वीर तेजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोलेक्स स्टार की टीम 50 रन ही बना सकी और 34 रनों के अंतर से मैच हार गई।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम वीर तेजा को 41,000 रुपये नकद राशि और एक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता रही रोलेक्स स्टार को 21,000 रुपये का पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर जनसेवक मनोज मीणा, आसाराम मीणा, हरिराम मीणा, पूर्व सरपंच प्रत्याशी राकेश मीणा, भगत सिंह छात्रावास निदेशक हरिराम मीणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
