लाखेरी पुलिस ने चलाया जांच अभियान, बनाए चालान

लाखेरी – कस्बे में शुक्रवार को पुलिस थाना लाखेरी थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा के निर्देशन में जांच अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा दौसा मेगा हाइवे पुलिस थाने के बाहर वाहनों की जांच की गई। जिसमें पुलिस द्वारा बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने आदि वाहनों पर कार्यवाही कर 10 चालान बनाए और 3800 रूपए का जुर्माना वसूला गया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए समझाया।