:- पदाधिकारी शिक्षकों से सम्पर्क में जुटे
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा का सदस्यता अभियान प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा व शाहपुरा जिला सम्पर्क प्रमुख कैलाश चन्द्र सुथार, अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा के निर्देश से चलाया जा रहा है। खण्ड कोटड़ी के अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा के सानिध्य में जिला उपसभाध्यक्ष शान्ति लाल पोखरना, खण्ड मन्त्री पुष्पेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता ब्लॉक के बड़लियास, सुठेपा, आमा, गेंदलिया, कोटड़ी, लसाड़िया, जीवाखेड़ा, बनकाखेड़ा, कोठाज, पारोली, किशनगढ़, नन्दराय सहित अनेक पंचायतों के उच्च माध्यमिक, उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों में पहुच कर शिक्षकों को संगठन की रीति-नीति की जानकारी दी तथा पिछले वर्ष में किये गए आयोजनों के बारेमे विस्तार से बताया। संगठन के प्रति कर्मचारियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कोटड़ी खण्ड में जिले के द्वारा पिछले वर्ष से अधिक सदस्यों को संगठन के सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली है जिसे पूरा करने के लिए संगठन के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य को अलग-अलग पंचायतवार जिम्मेदारी दी गई तथा टीम बना कर भेज रहे है। जिले के द्वारा दिये लक्ष्य को पूरा कर ब्लॉक का सबसे बड़े सदस्यों का संगठन बनाया जाएगा। कोटड़ी खण्ड अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा ने नये सत्र के सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने व विद्यालय के सभी वर्ग के साथियों को वार्षिक सदस्यता में सहयोग करने की अपील की है।
