भीलवाड़ा जिले की बासड़ा गांव की बेटी ने किया नाम रोशन, राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग में जीता रजत पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

बद्री लाल माली

गुरला:-स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले के लिए गौरव का क्षण है। जिले की होनहार बेटी हरसिद्धि राणावत पुत्री उम्मेद सिंह राणावत (कृष्णा कंवर) ठि. बांसड़ा (बिलिया) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में आयोजित हुई थी। इसमें ओपन 10 मीटर राइफल शूटिंग स्पर्धा में हरसिद्धि ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के साथ ही नन्हीं बेटी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे भीलवाड़ा जिले का नाम पूरे राजस्थान में रोशन किया है। राज्य स्तर पर पदक जीतने के बाद अब उसका राष्ट्रीय स्तर पर चयन भी हो गया है परिवारजनों ने बताया कि हरसिद्धि बचपन से ही शूटिंग में रुचि रखती थी और कड़ी मेहनत के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। बेटी की इस सफलता पर गांव बांसड़ा (बिलिया) सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।