एजाज़ अहमद उस्मानी
स्मार्ट हलचल|मेड़ता क्षेत्र की औद्योगिक नगरी गोटन ने एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण देखा, जो वर्षों तक स्मरणीय रहेगा। प्रजापति समाज की आस्था, एकता और समर्पण का प्रतीक बने श्री श्रीयादे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। पूरा गोटन नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।
तीन दिवसीय इस विराट आयोजन के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई तथा भामाशाह सम्मान समारोह ने आयोजन को गौरवपूर्ण आयाम प्रदान किया।
मुख्य अतिथि मेड़ता #विधायक लक्ष्मण नाम मेघवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रजापति समाज ने #मंदिर निर्माण कर सामाजिक एकता और धर्म के प्रति अपनी गहरी आस्था का परिचय दिया है। उन्होंने समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु समाज भवन में लाइब्रेरी निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) देने की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। विधायक ने यह भी कहा कि आवश्यकता अनुसार राशि और बढ़ाई जाएगी।
इस अवसर पर आरती प्रजापति (दिल्ली), अमित सिंघाटिया (जोधपुर), प्रेमलता प्रजापति उप प्रधान (बावड़ी) सहित कई गणमान्य वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और आयोजन की भव्यता की सराहना की।
देशभर से जुटे उद्योगपति व भामाशाह
इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित उद्योगपतियों एवं समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से—
रामस्वरूप सिरसवा, विनोद प्रजापति (बेंगलुरु), भगवानराम लिम्बा (सूरत), राजूराम प्रजापति (राजकोट), पदमराम प्रजापति (राजकोट), श्रवनराम घोडेला (हैदराबाद) भंवरलाल ओड़िया जोधपुर, अमराराम सूरत, सहित अनेकों भामाशाह शामिल हुए।
इन सभी का मंच से सम्मान कर समाज ने उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
आस्था और सहयोग का अद्भुत संगम: प्रमुख बोलियां
मंदिर के धार्मिक कार्यों के लिए भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए ऐतिहासिक बोलियां लीं—
मंदिर कलश (इंडे): ₹22,51,000 शंभूराम , मुकेश कुमार, पंकज कुमार जलान्धरा गोटन,
श्रीयादे माता मूर्ति स्थापना: ₹11,51,000 विनोद कुमार पुत्र रविशंकर जी (बोरावड़) बेगलोर
शिव परिवार स्थापना: ₹3,51,000 विनोद कुमार पुत्र रविशंकर जी (बोरावड़) बेगलोर
अमर ध्वजा: ₹2,51,000
विनोदकुमार पुत्र रविशंकर जी (बोरावड़) बेगलोर
गुम्बद मूर्तियां: ₹2,01,000
विनोद कुमार पुत्र रविशंकर जी (बोरावड़) बेगलोरज
गजानंद भगवान स्थापना: ₹2,01,000 रामदयाल जालंधरा
प्रहलाद भगवान स्थापना: ₹1,51,000 भोलाराम जालंधरा
महाआरती: ₹1,11,000
राधेश्याम भोमरिया परिवार
नगाड़ा: ₹31,111
तुलसीराम लिम्बा
झालर-टंकोरा: ₹2,11,000
राजूराम सिरसवा
पट खोलना: ₹1,51,000
रामूराम कड़ीवाल (खारिया)
प्रथम भोग:
रामकरण, रामदेव मालवीया (टालनपुर)
श्रीयादे माता श्रृंगार: रामलाल मंगरोला (ईंदावड़)
विष्णु भगवान श्रृंगार: ₹1,71,000 रामप्रकाश गुंगोदा
गजानंद भगवान श्रृंगार: ₹1,51,000 रामस्वरूप सिरसवा
प्रहलाद भगवान श्रृंगार: ₹1,31,000 रामकुमार श्रीराम रावोरिया
बोलियों के पश्चात विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक विधि-विधान से सभी मूर्तियों की स्थापना करवाई गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं भामाशाहों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया।
हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन गुंगोदा परिवार द्वारा आयोजित भव्य महाप्रसादी के साथ हुआ, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
अध्यक्ष रामकिशोर मंगरोला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, वहीं उपाध्यक्ष हरदेवराम जालंधर सचिव चुनाराम जालंधरा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कालूराम जालंधरा ने बताया कि समाज बंधुओं ने खुले दिल से सहयोग की घोषणाएं कीं।
मंच संचालन सोहनलाल प्रजापति एवं रामदेव जालंधरा ने प्रभावी ढंग से किया।
यह महाआयोजन न केवल गोटन बल्कि सम्पूर्ण प्रजापति समाज के लिए ऐतिहासिक गर्व का विषय बन गया—जहां आस्था, एकता और सहयोग की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।
