श्री जी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पर छात्र-छात्राओं ने अवैध फाइन वसूली,मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

जातिगत अपमानित का भी लगाया आरोप|

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|बिजौलियाँ स्थित श्री जी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर अवैध फाइन वसूली, मानसिक उत्पीड़न एवं जातिगत टिप्पणियों के आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर के नाम का तहसीलदार ललित डीडवानिया को आज एक ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त शुल्क लेने के लिए उन्हें बार-बार दबाव बनाया जाता है और राशि नहीं देने पर परीक्षा में बैठने से रोकने व प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी तक दी जाती है
छात्र-छात्राओं का कहना है कि सत्र 2025-26 के निमित हम सब विद्यार्थीगण पी.टी.ई.टी. परिक्षा के मार्फत श्री जी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बिजौलियों में प्रवेश प्राप्त किया है। नियमानुसार हमने सभी दस्तावेज सम्मिलित करवाये एवं शिक्षण संस्था का जो शिक्षण शुल्क होता है वह भी हमने चालान के माध्यम से जमा करा रखा है।
शिक्षण संस्था द्वारा अतिरिक्त फिस कमाने की नियत से जानबुझकर समय समय पर बिना नियमानुसार फाईन लगा कर हम सब विद्यार्थीगणो से अवैध वसुली करते है और अवैध फाईन नही देने पर भविष्य खराब करने की धमकी व परिक्षा में प्रवेश नही देने की धमकी एवं प्रेक्टीकल परिक्षा में फेल करने की धमकी देते है। जिससे विद्यार्थीगण मानसिक एवं आर्थिक दोनो तरह से परेशान होता है। उक्त कारण से अध्ययन में भी मन नही लगता है। और विद्यार्थीगणो का उक्त महाविद्यालय में शोषण हो रहा है।
विद्यार्थीगणो में दलित वर्ग के छात्र छात्राए भी है जिन्हे जातिगत शब्दो से अपमानित करते हुए उन्हे उनकी औकात दिखाने की बार बार बात की जाती है साथ ही शोचालयों की सफाई भी छात्र छात्राओ से ही करवाई जाती है।

विद्यार्थियों ने बताया कि 25 अप्रैल को भी हमारे परीक्षा है लेकिन हमे परेशान किया और परिक्षा नहीं देने दे रहे है। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया की शिकायत करने पर धमकियां दी जाती है तथा राजनीतिक पहुंच की बात भी संस्था प्रधान द्वारा की जाती है|