बेगूं। स्मार्ट हलचल।ग्राम पंचायत गोपालपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हरिपुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़, भेरूलाल धाकड़, शंभू लाल विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश धाकड़, शिक्षिका मानती मीणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता डाली बाई, लीला बाई धाकड़, विद्यालय परिवार एवं हरिपुरा के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।
