बूंदी- स्मार्ट हलचल।राजस्थान पुलिस कालिका यूनिट से महिला हेड कांस्टेबल ज्ञानेश गौतम और महिला कांस्टेबल रेखा चौधरीने ‘राजकॉप सिटीजन ऐप’ डाउनलोड कर रोडवेज बस स्टॉप के पास खड़े ऑटो चालकों और छात्राओं को इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा अभियानों, बाल विवाह रोकथाम और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया:
राजकॉप सिटीजन ऐप: आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए ऐप के फीचर्स की जानकारी दी।साइबर हेल्पलाइन (1930): साइबर ठगी से बचने के उपाय साझा किए और बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
आपातकालीन हेल्पलाइन (112): किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पाने का तरीका बताया।
गरिमा व चाइल्ड हेल्पलाइन (1098): बाल विवाह रोकने और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। लोगो को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए साइबर सुरक्षा के लिए जागरूक किया l
