बद्री लाल माली
_विनायक विद्यापीठ के पास हड़कंप, कार जलकर हुई खाक_
_गुरला| स्मार्ट हलचल।नेशनल हाईवे 758 पर विनायक विद्यापीठ के पास एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा की ओर से आ रही कार जैसे ही विनायक विद्यापीठ के पास पहुंची, तभी इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकला। कुछ ही सेकंड में कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि समय पर चालक बाहर निकल गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
