अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|ग्राम गड्डी थोरियान में सोमवार को 21वीं कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। पुष्कर से 151 कावड़ियों का दल पवित्र जल लेकर गड्डी थोरियान पहुंचा, जहां शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।यात्रा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कावड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीला देवी रावत के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।
कावड़ यात्रा प्रमुख मुकेश जोधावत ने बताया कि यह कावड़ यात्रा लगातार 21 वर्षों से आयोजित की जा रही है। यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देती है।
यात्रा में मुकेश जोधावत, श्याम सुंदर सिंह, सुरेश डिंगा, अखिलेश सिंह, कुशाल सिंह, नरेंद्र मकाना, शेरू सिंह, मूल सिंह, शिवराज जाट, सुरेंद्र सिंह, सुरेश मेघवाल, राहुल देपन, देवेंद्र सिंह, पिंटू जोधावत, गोविंद सिंह, कमला रावत, चांदनी मेघवाल एवं रीटा भट्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। आयोजन के सफल होने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
