अनिल कुमार
ब्यावर/बर।स्मार्ट हलचल|क्षेत्र में अवैध खनन एवं बजरी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थाना बर पुलिस की इस लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही से अवैध बजरी परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विशेष अभियान के तहत हुई कार्यवाही
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा, राजस्थान, जयपुर) द्वारा राज्य में सुदृढ कानून व्यवस्था स्थापित करने तथा विभिन्न अपराधों के विरुद्ध कठोर व प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से 20 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2027 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर अनुकृति उज्जैनिया (RPS) एवं उप अधीक्षक पुलिस (वृताधिकारी वृत रायपुर) बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन में बर थानाधिकारी पन्नालाल (उप निरीक्षक) मय टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध बजरी परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
