एबीवीपी मांडलगढ़ भाग का अभ्यास वर्ग सम्पन्न, नई नगर कार्यकारिणियों की घोषणा

स्मार्ट हलचल, मांडलगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, छात्रहित के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर इकाइयों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा की गई।अभ्यास वर्ग में विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत, जिला विस्तारक अनिल सुथार एवं भाग संयोजक विष्णु सेन ने संगठन के कार्यों, छात्र आंदोलनों तथा आगामी अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने नई नगर कार्यकारिणियों की घोषणा करते हुए अर्जुन साहू को मांडलगढ़ नगर मंत्री, दीपक धाकड़ को बिजौलिया नगर मंत्री तथा राहुल आचार्य को कोटड़ी नगर मंत्री नियुक्त किया।

मांडलगढ़ नगर कार्यकारिणी में कविता वैष्णव, संजू गुर्जर, नरेश शर्मा को सह मंत्री, अर्क वैष्णव को कार्यालय मंत्री, मनीष यादव को एसएफडी संयोजक, राहुल बैरवा को एसएफएस संयोजक, चंचल धाकड़ को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, सुजल मीणा को खेलो भारत संयोजक, अंकित आचार्य को मीडिया संयोजक तथा जगदीश सालवी को सोशल मीडिया संयोजक सहित विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

इसी प्रकार बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर इकाइयों में भी विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

अभ्यास वर्ग में छात्र संगठन को महाविद्यालय एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, नए विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने तथा छात्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।