रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने बकरी चोरी की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की प्रकरण में एक अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है|जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुये जिले में सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर आपराधिक प्रवृतियों के बदमाशों को चिहिन्त कर अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चला रखा है। जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमण्डी द्वारा थाना हाजा पर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा बकरियों चोरी की वारदात में फरार चल रहे आरोपी दिनेश एवं कल्लू कंजर को गिरफ्तार कर प्रकरण हाजा के मालमुश्रुका 21 हजार रूपये जप्त करने में सफलता अर्जित की है।
*घटना विवरण:-* दिनांक 24 जून को फरियादी राहुल सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी कुण्डीखेडा थाना भवानीमण्डी ने उप थाना होकर एक प्रार्थना पत्र पेश किया कि दिनांक 20 जून कि घटना है मैं हकाई करके घर पर आकर रात को लगभग 11.30 बजे सो गया था हमारे घर के पास बाडे में मेरी बकरियां 11 नग छोटे बड़े थे जो रात को मैंने समाल लिये थे सुबह जब मैं 06.30 बजे उठा तो बाडे में एक भी बकरी नहीं मिली हमने आस पास गांव में तलाश की परन्तु कोई पता नहीं चला इत्यादी पर प्रकरण दर्ज कर प्रकरण हाजा के माल व अज्ञात मुल्जिमान की तलाश पतारसी शुरू की गयी।
*कार्यवाही पुलिस:-* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमण्डी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमण्डी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मनवीयात्मक आधार पर वारदात में संलिप्त आरोपीगणो का पता लगाया जाकर बकरिया चोरी की वारदात में फरार चल रहे दिनेश एवं कल्लू कंजर को गिरफ्तार कर प्रकरण हाजा का माल मश्रुका में 21 हजार रूपये जप्त करने में सफलता अर्जित की है।
बकरिया चोरी की वारदात में संलिप्त एक आरोपी राजेन्द्र पिता ब्रजमोहन जाति वैष्णव निवासी बडोदिया कुण्डल थाना रावटभाटा जिला चितोडगढ को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से 20 हजार 200 रूपये जप्त एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन पिक–अप को पूर्व में जप्त किया जा चुका है।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
1. दिनेश पुत्र चतुरजंन जाति बागरी निवासी देवरिकला थाना चेचट जिली कोटा ग्रामीण
2. कल्लू कंजर पुत्र श्यामलाल निवासी रेन का खेडा थाना रावटभाटा जिला चितोडगढ
*गठित टीम:-*
प्रमोद कुमार पु.नि, थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
राजेश शर्मा स.उ.नि, पुलिस थाना भवानीमण्डी
विकास कानि 285 पुलिस थाना भवानीमण्डी
प्रेमाराम कानि 657 पुलिस थाना भवानीमण्डी
पुष्पेन्द्र कानि 1190
