रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए म्यूल खाताधारक को गिरफ्तार किया इस प्रकरण में अभी तक 17 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं|जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर एवं अन्य धोखाधड़ी के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चला रखा है। जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमण्डी द्वारा थाना हाजा पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा साइबर अपराध में संलिप्त म्यूल बैंक खाता धारक चिराग मीणा उर्फ चिन्टू मीणा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
*घटना विवरण:-* गत 9 अप्रैल अखेराम एसआई पुलिस थाना भवानीमण्डी को विशेष अभियान म्यूल हंटर के तहत एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि इलाका पुलिस थाना भवानीमण्डी में ललित राणा पुत्र श्री दिनेश जाति लोहार निवासी रामनगर भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़ के स्वयं के बैंक खाते को म्यूल बैंक खाते के रूप में उपयोग कर उन म्यूल बैंक खातों के माध्यम से बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी करते हैं। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि ललित राणा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा भवानीमण्डी के बैंक खाता का साइबर फ्रॉड में उपयोग हुआ है जिस पर खाता धारक ललित राणा के खिलाफ जुर्म धारा 318(4), 316(2) बी.एन.एस. 2023 व धारा 66D आई टी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:-* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा आर.पी.एस. उपाधीक्षक वृत भवानीमण्डी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमण्डी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त आसूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 03 माह से फरार साइबर अपराध में संलिप्त म्यूल बैंक खाता धारक चिराग मीणा उर्फ चिन्टू मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
चिराग मीणा उर्फ चिन्टू मीणा पुत्र श्री छोटू लाल मीणा जाति मीणा उम्र–21 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी, वार्ड नम्बर–22, भवानीमण्डी पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला–झालावाड़ (राज.)
*गठित टीम:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
तेजेन्द्र सिंह कानि 1379 पुलिस थाना भवानीमण्डी
हरिराम सैनी कानि 1258 पुलिस थाना भवानीमण्डी
महेश कुमार कानि 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी
