350 विद्यार्थियों को अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी, विधिक जागरूकता का दिया संदेश
आकोला, स्मार्ट हलचल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा समिति, मांडलगढ़ के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीगोद में मौलिक कर्तव्य एवं शिक्षा का अधिकार साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रिया मीणा के निर्देशन में हुआ।शिविर में पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) कमलेश सुखवाल ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा शिक्षा के अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
शिविर में विद्यालय के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्य लियाकत अली, मधु शर्मा, अभिलाषा, अर्चना चौधरी, दीपक कुमार वर्मा तथा गिरधारी लाल गंडास उपस्थित रहे।
