आरोपी के विरुद्घ ट्रेक्टर लूट के कई प्रकरण राजस्थान , मध्यप्रदेश , हरियाणा व उत्तरप्रदेश में दर्ज हैं ।
प्रकरण में तीन आरोपी तौफिक , सादिक तथा मकसूद को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चूका है
बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) के निर्देशन में वांछित अपराधियों (स्थायी वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों, 299 जा. फो./ धारा 335 बीएनएसएस, 173 (8) दंप्रसं/ 193 (9) बीएनएसएस, ईनामी अपराधियों) की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान में अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देशों की पालना में श्रीमती उमा शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी के मार्गदर्शन में एवं श्री अशोक जोशी वृताधिकारी वृत के. पाटन के सुपरविजन में श्री भूपेन्द्र सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना केशोराय पाटन के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.04.2026 को थाना के.पाटन द्वारा प्रकरण सं 96/17 धारा 392,365 आई. पी. सी. में धारा 299 सीआरपीसी में 9 साल से फरार वांछित अपराधी आबिद पुत्र खुशीला निवासी नंगला जंगली थाना बरसाना जिला मथुरा ( उ.प्र.) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायालय के आदेश अनुसार रिमांड पर लिया जाएगा।
