जार पदाधिकारियों ने दी पुलिस उपाधीक्षक को विदाई, अच्छे कार्यों को सराहा

रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी

भवानी मंडी- स्मार्ट हलचल/जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(जार) जिला झालावाड़ इकाई ने भवानी मंडी पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी के जयपुर स्थानांतरण होने पर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(जार) जिला झालावाड़ इकाई की ओर से उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान उनके कार्यालय में जार पदाधिकारी पहुंचे और उनका ओपरना ओढ़ाकर, फूल मालाएं पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी। इस अवसर पर जार के प्रदेश संगठन महामंत्री भवँर सिंह कछवाहा ने कहा कि अधिकारी तो आते हैं जाते हैं लेकिन जो छवि आपने आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास की बनाई है वह प्रशंसनीय है और आने वाले अधिकारियों के लिए अनुकरणीय है। वहीं जार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि आपने हमेशा पीड़ितों व फरियादी के हित में काम को प्राथमिकता दी। जार जिला महासचिव दिलीप श्रंगी ने भी कहा कि लोग अपनी बात रखने सीधे आपके पास आ जाते हैं जो हर अधिकारी के लिए सम्भव नहीं है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने कहा कि मेरा प्रयास शुरू से ही आमजन की समस्याओं को ध्यान से सुनकर उनका उचित समाधान करने की रही है और आगे भी इसी प्रकार सेवा करते रहेंगे ताकि आमजन का विश्वास पुलिस में बना रहे और अपराधियों में पुलिस का डर बना रहे। उन्होंने पत्रकारों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने सदैव हमारा सकारात्मक सहयोग किया है इसके लिए आपका आभार प्रकट करते हैं। इस दौरान जार जिला सचिव वसीम अकरम, जिला कार्यालय सचिव आचार्य किशोर तंवर डायरेक्टर, टोंक जार पदाधिकारी सुभाष सोदा व सदस्य अर्जुन सैनी आदि मौजूद रहे।