स्मैक सप्लाई के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दो माह पुराने एनडीपीएस प्रकरण में मुख्य सप्लायर दिनेश मीना पर पुलिस का शिकंजा, अन्य आरोपी की तलाश जारी

अमर चन्द बैरवा

दौसा|स्मार्ट हलचल।बालाहेड़ी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के मुख्य सप्लायर बताए जा रहे दिनेश मीना को गिरफ्तार किया। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशानुसार तथा महवा वृत्ताधिकारी अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में बालाहेड़ी थानाधिकारी सत्यनारायण पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

*05.28 ग्राम स्मैक बरामदगी से जुड़ा था मामला*

पुलिस के अनुसार 13 अगस्त 2026 को थाना महवा पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान मनीषपुरी के कब्जे से 5.28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान स्मैक विक्रेता दिलीप उर्फ लाला मीना को भी गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में स्मैक के मुख्य सप्लायर के रूप में नयागांव निवासी दिनेश मीना वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने 30 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश एवं मामले की आगे जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
दिनेश मीना पुत्र ग्यारसीलाल मीना, उम्र 36 वर्ष, निवासी नयागांव, थाना महवा, जिला दौसा।

पुलिस टीम में शामिल:
थानाधिकारी सत्यनारायण पु.नि., हैड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल मनीष एवं कांस्टेबल रविन्द्र सिंह शामिल रहे।