राजनीतिक नियुक्तियों में समाज को प्रतिनिधित्व देने की रखी मांग
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के भीलवाड़ा प्रवास के दौरान कोली समाज का प्रतिनिधिमंडल कोली समाज विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम प्रकाश सुनारिया के नेतृत्व में उनसे मिला।इस अवसर पर समाज की ओर से भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर मदन राठौड़ का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी राजनीतिक नियुक्तियों में कोली समाज को उचित भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समाज लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाता आया है। समाज की ओर से आगामी राजनीतिक नियुक्तियों में योग्य एवं सक्रिय समाजबंधुओं को अवसर दिए जाने का आग्रह किया गया।
इस दौरान अखिल भारतीय कोली समाज युवा के जिला अध्यक्ष मोहन लाल रूवासिया एवं कोली समाज विकास ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।