राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-स्मार्ट हलचल।शाहपुरा-जलदाय विभाग शाहपुरा द्वारा शहर में अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 17 अवैध कनेक्शन काटे गए। विभाग को लगातार मिल रही पानी की शिकायतों के आधार पर रामपुरा बस्ती, ज्योति नगर एवं भीलवाड़ा रोड क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सहायक अभियंता शिवराज भील, कनिष्ठ अभियंता गौरव शर्मा सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने बताया कि अवैध कनेक्शनों एवं पानी की बर्बादी रोकने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विभाग द्वारा बकाया जल बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। साथ ही पानी की अनावश्यक बर्बादी करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। सुबह जल आपूर्ति की नियमित जांच की जा रही है और जिन घरों के नलों में टोंटी नहीं लगी पाई जा रही, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।
गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग ने आमजन से पानी बचाने और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है।
