रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल / भवानी मंडी. सुनेल पुलिस ने प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा कर रंगदारी के 10 लख रुपए मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) ने बताया कि थाना सुनेल के प्रकरण संख्या–93/2026 धारा–308(2),329(3) बीएनएस में वांछित मुल्जिम हिस्ट्रीशीटर अपराधी रामलाल उर्फ बल्लू पुत्र रोडूलाल जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी सलोतिया रोड सुनेल थाना सुनेल हाल भट्ट साहब की कॉलोनी भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़ (राज.) को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
*घटना का विवरण:* दिनांक 21 मई को फरियादी ने अपनी माँ के स्वामित्व एवं कब्जे का एक प्लाट सुनेल में स्थित है उक्त प्लाट पर मुल. बल्लू गुर्जर निवासी सुनेल ने जबरन कब्जा करने की नीयत से उसमें पत्थर डाल दिये हैं और उनको हटा नहीं रहा है एवं हटाने की एवज में प्रार्थी से अवैध रूप से मोटी रकम 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है तथा धमकी दे रहा है। इत्यादि पर मुकदमा नंबर 93/2026 धारा–308(2),329(3) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) व श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं श्रीमती पूजा नागर आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त पिडावा के निकटतम सुपरविजन में विष्णुसिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना सुनेल के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर हिस्ट्रीशीटर अपराधी रामलाल उर्फ बल्लू पुत्र रोडूलाल जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी सलोतिया रोड सुनेल थाना सुनेल हाल भट्ट साहब की कॉलोनी भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़(राज.) को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
01. रामलाल उर्फ बल्लू पुत्र रोडूलाल जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी सलोतिया रोड सुनेल थाना सुनेल हाल भट्ट साहब की कॉलोनी भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़(राज.)
*गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक रेकार्ड:–*
क्र मु. नं नाम थाना धारा चालान विवरण
1 196 / 12.12.2009 सुनेल धारा–341,323 भादस सीएस न. 146 / 15.12.2009 पेण्डिंग कोर्ट
2 204 / 19.05.2023 भवानीमण्डी धारा–115,300 भादस सीएस न. 233 / 20.07.2023 पेण्डिंग कोर्ट
3 394 / 14.09.2023 भवानीमण्डी धारा 147,148,149,302,212,120 बी भादस सीएस न. 391 / 13.12.2023 पेण्डिंग कोर्ट
*गठित टीम:–*
विष्णुसिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सुनेल
सत्यनारायण स.उ.नि. पुलिस थाना सुनेल
हनुमान कानि 643 पुलिस थाना सुनेल
हरदयाल कानि 1604 पुलिस थाना सुनेल
राजेश कानि 923 पुलिस थाना सुनेल *(विशेष भूमिका)*
राजबहादुर कानि 182 पुलिस थाना सुनेल