अनिल कुमार
ब्यावर। ब्यावर /स्मार्ट हलचल।जैतारण जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह (IPS) के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जैतारण थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट की वारदात का मात्र 20 घंटों में पर्दाफाश कर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
नाकेबंदी कर पीछा किया, तकनीकी आधार पर दबोचे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ब्यावर) डॉ. अनुकृति उज्जैनिया और वृताधिकारी (जैतारण) सतेन्द्र सिंह नेगी के सुपरविजन में जैतारण थानाधिकारी धोलाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 22 मई 2026 को शाम करीब 04:45 बजे बदमाशों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे अड़कर चालक को डराया-धमकाया और वाहन लूटकर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संभावित रास्तों पर पीछा करते हुए तीनों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया गया।
आरोपी हुए गिरफ्तार:
शेषाराम (21) पुत्र बगदाराम कुमावत, निवासी काना की बावड़ी (निमाज)
अनिल चौधरी (26) पुत्र शैलेन्द्र चौधरी जाट, निवासी सांगावास
अखिल उर्फ रवि चौधरी (25) पुत्र महेश जाट, निवासी सांगावास
पुलिस ने तीनों को मुकदमा संख्या 216/2026 धारा 309(4) BNS के तहत बापर्दा गिरफ्तार किया है। न्यायालय से आरोपियों का पी.सी. रिमांड हासिल कर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में हेड कांस्टेबल संजय की विशेष भूमिका रही।
