रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 323 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 किलो 323 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना विवरण:–* आज दिनांक 27 जून को प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम हेतु दौरान गश्त कस्बा भवानीमंडी में पीली कोठी से एक व्यक्ति को डिटेन कर डिटेनशुदा व्यक्ति अशोक कुमार की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 323 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:–* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार. व भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा वृत्ताधिकारी वृत्त भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में थाना हाजा पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 27 जून को कस्बा भवानीमंडी में पीली कोठी से एक व्यक्ति को डिटेन कर डिटेनशुदा व्यक्ति अशोक कुमार की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 323 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर उक्त अशोक कुमार के खिलाफ एन.डी.पी.एस.एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
आरोपी अशोक कुमार अवैध मादक पदार्थ अफीम कहां से लाया व किसको देने जा रहा के बारे में अनुसंधान जारी है।
*नाम पता गिरफ्तार शुदा:–*
अशोक कुमार पुत्र भगवान नाथ जाति नाथ उम्र–22 साल निवासी बाबाजी का सैर, सामरिया पुलिस थाना सुनेल जिला–झालावाड़ (राज.)
*पुलिस थाना भवानीमंडी टीम विवरण:–*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी
हरिराम सैनी कानि.1258 पुलिस थाना भवानीमंडी
महेश कुमार कानि.1380 (आसूचना अधिकारी)
सुरेन्द्र कुमार कानि.542 पुलिस थाना भवानीमंडी
देवेन्द्र कुमार रिक्रूट कानि. 1032 पुलिस थाना भवानीमंडी
दिनेश कुमार चालक कानि. 469 पुलिस थाना भवानीमंडी
राजेश कुमार कानि 858 पुलिस थाना सुनेल जिला झालावाड़
राजेश कुमार कानि 923 पुलिस थाना सुनेल जिला झालावाड़
