नृसिंह बासनी में सरपंच पद के लिए 6 और वार्ड पंच के लिए 10 आवेदन

थांवला।लुकमान शाह

स्मार्ट हलचल|नृसिंह बासनी ग्राम पंचायत में सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह देखने को मिला। सरपंच पद के लिए उगमाराम, उमेश कुमार, भंवरलाल रावल, मुकनलाल रावल, राजूराम, राजेंद्र कुमार,कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए, वहीं ग्राम पंचायत के कुल 7 वार्डों में वार्ड पंच पद के लिए 10 आवेदन आए।चुनावी प्रक्रिया के तहत दोपहर 2 बजे बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। नामांकन प्रक्रिया के बाद गांव में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार मतदाताओं से संपर्क साधने की तैयारी में जुट गए हैं।

ग्राम पंचायत नृसिंह बासनी में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आज मतदान होगा। मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता बनी हुई है।