अवैध हथकड़ कच्ची शराब के साथ दों आरोपी गिरफ्तार

( कुमार अंकेश )

बानसूर|स्मार्ट हलचल।बासदयाल थाना पुलिस नें अवैध हथकड़ कच्ची शराब के खिलाफ कार्यवाही करतें हुए अवैध हथकड़ कच्ची शराब के साथ दों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नीमूचाना बिजलीग्रेड के सामने से आरोपी मुकेश सिंह पुत्र भोमसिंह राजपूत निवासी कुण्डली कों 55 लीटर हथकड कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथकड़ शराब के परिवहन में उपयोग में ली गई एक मोटर साईकिल भी जप्त की हैं। तों वहीं जगतपुरा अस्पताल मोड चतरपुरा से आरोपी महावीर पुत्र भैरूराम मीणा निवासी चतरपुरा को 25 लीटर हथकड कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं । पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया हैं।