शाहपुरा@(किशन वैष्णव)जिला मुख्यालय के फुलिया कलां थाना क्षेत्र के अरवड चौकी के पूरे स्टाफ को बीती रात जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के आदेश के बाद बदल दिया गया।चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को इंटर सेप्टर में लगाया तथा गोपाल भील को इंटर सेप्टर से चौकी इंचार्ज अरवड लगाया।वही विष्णु कुमार को अरवड चौकी से यातायात में,रामरतन को शाहपुरा कस्बा चौकी में,मुकेश को ढिकोला चौकी लगाया गया।एक ही रात में पूरे स्टाफ के स्थानांतरण होने की बात को लेकर शाहपुरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के पद ग्रहण करने के बाद से स्थानांतरण नही हुए इसलिए स्टाफ बदला गया। तथा लंबे समय से एक ही जगह लगे होने से स्टाफ बदलाव आवश्यक था।वही थानाधिकारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया की पूरे स्टाफ का स्थानांतरण किया गया पर कारण की जानकारी नही है। जिला पुलिस अधीक्षक को ही ज्ञात है।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह से स्थानांतरण करने की जानकारी मांगी तो बताया की लंबे समय से एक ही जगह होने से स्टाफ बदला गया।जो पुलिसकर्मी लाइन में हैं उनको चांस देना था।और भी जगह स्टाफ बदला जाएगा जो रूटीन में है धीरे धीरे।वही जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह से मौखिक या लिखित आदेश से स्थानांतरण की जानकारी चाही तो बताया की मौखिक आदेश से आजकल कुछ नही होता वही यही बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से पूछी तो मौखिक आदेश से स्थानांतरण होना बताया गया।