Homeस्मार्ट हलचलअशोक गहलोत की और से भारत रत्न पुरस्कार को लेकर बड़े सवाल...

अशोक गहलोत की और से भारत रत्न पुरस्कार को लेकर बड़े सवाल ,बीजेपी विधायक को नहीं पची

राजस्थान में हवामहल विधानसभा से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने  बातचीत करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर जवाब दिया है। विधायक बालमुकुंद ने कहा, जब कांग्रेस अपने ही प्रधानमंत्री को भारत रत्न दिया करती थी, तब गहलोत ने कोई सवाल नहीं उठाया। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के उन चुनिंदा लोगों को चुनकर जिन्होंने देश के विकास के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उन्हें भारत रत्न दिया तो अशोक गहलोत को तकलीफ हो रही है। लेकिन आज देश के विकास के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों को भारत रत्न दिया जा रहा है तो, गहलोत को तकलीफ हो रही है।

‘गहलोत की कोई सुनने वाला नहीं’

बालमुकुंद आचार्य ने अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गहलोत की तकलीफ इसलिए ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि पार्टी में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। गहलोत की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद को कौरव बताते हैं और भारतीय जनता पाटव को पांड्व कहते हैं। ऐसे में गहलोत आलोचना करें तो किसकी करें, शिकायत करें तो किसकी करें। यह मजबूरी है अशोक गहलोत की। इसलिए वो इस तरह के बयान दे रहे हैं।

अशोक गहलोत ने अपने एक्स पर भारत रत्न को लेकर लिखा-‘भारत सरकार द्वारा पांच विभूतियों को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हैं। इन विभूतियों के लिए हमारे दिल में अथाह सम्मान है एवं देश के लिए इनका योगदान अतुलनीय है। हालांकि, ऐसा लगता है कि एक वर्ष में अधिकतम तीन भारत रत्न देने के नियम को तोड़कर आनन-फानन में भारत रत्न देखकर इस सम्मान का चुनावीकरण एवं राजनीतिकरण किया गया है एवं सम्मान की गरिमा कम की गई है। मुझे नहीं लगता कि इन निर्णयों से एनडीए को बहुत बड़ा लाभ मिल सकेगा।’

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES