हिंगलाज माता मंदिर बूंदी में 24 मई को एक दिवसीय ज्योतिष सेमिनार का आयोजन

बूंदी-स्मार्ट हलचल।शहर के बाल चंद पाड़ा नवसागर पार्क क्षेत्र में बाईपास रोड पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर पर 24 मई रविवार को एकदिवसीय ज्योतिष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।सालवी समाज के अध्यक्ष राजकुमार राठौड़ ने बताया कि इस एक दिवसीय सेमिनार में प्रदेश के प्रसिद्ध एस्ट्रोलाजर विनोद कानूनगो जयपुर से पधार रहे हैं ओर साथ में आ रहे हैं रमल स्पेशलिस्ट नरेंद्र संतानी, ज्योतिष आचार्य डाक्टर सुजाता कुकरेजा, हस्तरेखाविज्ञ विष्णु कांत शर्मा। बूंदी पहुंचने पर इनका सालवी समाज की ओर से स्वागत किया जायगा। इच्छुक व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम रविवार को हिंगलाज माता मंदिर परिसर में सुबह 10 से शाम 5:00 बजे तक होगा। आप अपनी जन्मपत्री हस्तरेखा रमल दिखा सकते हैं जो पूर्णता निशुल्क है इच्छुक व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए हिंगलाज माता मंदिर में प्रवीण कुमार सैनी 8890045911 , ओमप्रकाश खत्री 94141 75346 से संपर्क करे अपना नाम और फोन नंबर कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।