सूठेपा गांव में अवैध बजरी परिवहन करते पकड़ा वाहन, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया
रमेश चंद्र डाड
आकोला, स्मार्ट हलचल। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़लियास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को थाना बड़लियास की टीम ने सूठेपा गांव में अवैध बजरी का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा।पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की ओर से अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान थाना बड़लियास से हेड कांस्टेबल सांवलदान, कांस्टेबल पंकज एवं कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।
