रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल|भवानी मंडी शहरी क्षेत्र में नगर पालिका चुनाव का विगुल बन चुका है किंतु इस बार पूर्व की भांति जहां सीनियर नेताओं के यहां टिकट चाहने वालों की भीड़ देखी जाती थी इस बार वहां ऐसी भीड़ दिखाई नहीं पड़ रही है सत्ता शक्ति केदो में पीढ़ी परिवर्तन के संकेत दिखाई देने लगे हैं. 5 वर्ष पूर्व पालिका चुनाव में जिन प्रतिष्ठानों अथवा नेताओं के यहां पर भीड़ रहा करती थी वहां अब भीड़ नहीं दिखाई देती है वही दोनों ही मुख्य दलों भाजपा तथा कांग्रेस में युवा पीढ़ी के अगुआकर के यहां टिकट चाहने वालों की भीड़ नजर आने लगी है इन चुनाव में सबसे रोचक शक्ति केदो में पीढ़ी परिवर्तन का है भाजपा की बात कर तो वैसे तो भाजपा ने नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश जैन करावल तथा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनिश दीक्षित को संयोजक नियुक्त किया है पहले शहर के कुछ सीनियर नेताओं के यहां टिकट चाहने वालों की लाइन लगी रहती थी किंतु इस बार देखने में आ रहा है कि उन सीनियर नेताओं के यहां सन्नाटा पसरा पड़ा है किंतु नगर के युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन आवर के निवास पर सुबह शाम टिकट चाहने वालों का हुजूम देखा जा सकता है इसी तरह दूसरे राजनीतिक दल कांग्रेस में भी यही स्थिति देखने में आ रही है पूर्व में जिन सीनियर नेताओं के यहां टिकट के चाहने वाले खड़े रहते थे वही भीड़ अब कांग्रेस के युवा नगर अध्यक्ष विनय आसतोलिया तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार के यहां देखने को मिलती है हालांकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार का निवास स्थान पगारिया है विनय ऑस्तो लिया ने भी अपना कार्यालय नगर कांग्रेस कार्यालय को ही बना रखा है टिकट मिलना जीत. हार होना बोर्ड बनना यह सब भविष्य के गर्भ में है लेकिन फिलहाल जो तस्वीर दिखाई पड़ रही है उसे यह लगभग तय है कि आपके पूरे गेम में पुराने चेहरों की तुलना से नए चेहरों की भूमिका अहम होगी टिकट दावेदारों में भी पुराने चेहरे कम नजर आ रहे हैं नए युवा चेहरों की भरमार देखने को मिल रही है
