बपावर रोड पर चल रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

सांगोद

 

सड़क पर सीमेंट नजर नहीं आने का दावा, लीपापोती कर काम निपटाने का लगाया आरोप

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 28 नवम्बर को सांगोद बपावर रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में ठोस सामग्री नहीं लगाई जा रही है, बल्कि ऊपर से लीपापोती कर काम निपटाया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर सीमेंट तक नजर नहीं आ रहा है, जिससे नई बनी सड़क के जल्द ही उखड़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से मौके पर जांच कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो सरकारी धन बर्बाद होगा और कुछ ही दिनों में सड़क फिर से खराब हो जाएगी। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतने और मानकों के अनुसार सामग्री उपयोग कराने की मांग की है।