अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|ब्यावर चेस यूनिट (संबद्ध: राजस्थान चेस एसोसिएशन) के तत्वावधान में आयोजित ब्यावर जिला अंडर-13 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन आदर्श नगर स्थित शतरंज अकादमी में हुआ। इस प्रतियोगिता में ब्यावर, जैतारण, विजयनगर और बदनौर क्षेत्र के 26 नन्हे शह मात के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
रोमांचक मुकाबलों में इन्होंने मारी बाजी
कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद दोनों वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे:
बालक वर्ग: दिव्यांश सिंह चौहान ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राघव द्वितीय और हार्दिक बंसल तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग: निर्वि जैन ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जियाना ने द्वितीय और विनीशा राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं का सम्मान और राज्य स्तर के लिए चयन
समापन समारोह के दौरान ब्यावर चेस यूनिट की अध्यक्ष रुचिका जैन ने सभी प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन सचिव कपिल पंवार ने बताया कि दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले इन होनहार खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए अनुशंसित किया जाएगा।
अब 19 जुलाई को मचेगा शह-मात का रोमांच
सचिव कपिल पंवार ने आगामी आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ के उपलक्ष्य में आगामी 19 जुलाई (रविवार) को इसी स्थान (शतरंज अकादमी, आदर्श नगर) पर अंडर-15 बालक एवं बालिका जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी पात्र शतरंज खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
