Homeभीलवाड़ाभामाशाह ने विद्यालय में विभिन्न सामग्री भेंट की

भामाशाह ने विद्यालय में विभिन्न सामग्री भेंट की

सांवर मल शर्मा

आसींद 21 फरवरी .
महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दौलतगढ़ में भामाशाह उमेश सेतुरिया, सुमन देवी और शिव सेतुरिया, गंगा देवी ने अपने पिता स्वर्गीय श्री रामस्वरूप सेतुरिया की 7वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों के लिए 126 जोड़ी टाई,बेल्ट,जूते और मौजे वितरित किए और विद्यालय में 10 व्हाइट बोर्ड, 1 एलईडी स्मार्ट टीवी भेंट की।
भामाशाह गंगा देवी धर्मपत्नी शिव सेतुरिया ने यह घोषणा भी की कि विद्यालय के सभी बच्चों के बैठने के लिए टेबल स्टूल और खेल सामग्री जल्दी ही उपलब्ध करवाएंगे।
इस अवसर पर भामाशाह सेतुरिया परिवार और विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।
संस्था प्रधान सुखदेव गुर्जर ने भामाशाह का साफा पहना कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने सभी का आभार प्रकट किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES