141 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, 6 महिलाओं ने भी बढ़ाया सेवा का हाथ

गंगापुर।स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर एवं उगम कंवर डूंगर सिंह सालावत चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोहस्ती वाटिका में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 6 महिलाओं सहित कुल 141 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा आभार पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिविर में रक्त का संग्रहण महात्मा गांधी चिकित्सालय एवं अरिहंत हॉस्पिटल ब्लड बैंक, भीलवाड़ा की टीम द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय महासचिव संदीप बल्दी, शाखा संरक्षक सुरेश सिंघवी, शाखा अध्यक्ष चमन लोसर, आयोजक अध्यक्ष कल्याण सिंह सालावत, डॉ. हेमन्द्र सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह, शिविर प्रभारी तुषार अग्रवाल, पवन लोहिया, मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह राव एवं कैलाश सिंह ने मां भारती, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद, स्व. डूंगर सिंह एवं स्व. उगम कंवर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।

भारत विकास परिषद शाखा सचिव दिनेश कुमार श्रोत्रिय ने बताया कि रक्तदान शिविर में शाखा अध्यक्ष चमन लोसर, वित्त सचिव अखिलेश अग्रवाल, शाखा संरक्षक प्रहलाद सोमानी, सुरेश सिंघवी, प्रकल्प प्रभारी भेरू लाल सुराणा, अरविंद चौधरी, कैलाश कोठारी, कमलेश पाठक, लादू लाल जगेटिया, पवन रुइया, चैनसुख जीनगर, कैलाश मेहता, राकेश जागेटिया, मनोज मूंदड़ा, हरिवल्लभ शर्मा सहित महिला सदस्य दया सैनी, दीपिका सोनी एवं विमला तेली मौजूद रहीं।

इस दौरान नवरतन सिंह, उदय सिंह, करण सिंह, परीक्षित सिंह, भवानी सिंह सहित गंगापुर के प्रतिष्ठित नागरिक संजय रुइया, जगदीश झंवर, डॉ. शरद नलवाया, लोकेश कोठारी, प्रकाश पिछोलिया एवं अधिवक्ता मदन लाल जीनगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।