भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|शहर के अग्रवाल परिवार में गुरुवार सुबह शोक की लहर दौड़ गई, जब कैलाशचंद्र, सुरेशचंद्र, अशोककुमार एवं गोपाललाल अग्रवाल (हमीरगढ़ वाले) की माताजी श्रीमती सागर देवी अग्रवाल (धर्मपत्नी स्व. देवी लाल जी अग्रवाल) का 23 अप्रैल 2026 को निधन हो गया।
दिवंगत के पुत्रों ने माताजी का नेत्रदान कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस पुनीत कार्य में हरीश अग्रवाल एवं विवेक गोयल के विशेष प्रयास रहे। नेत्रदान की प्रक्रिया Lions Hospital की टीम द्वारा सम्पन्न की गई।
इस अवसर पर राकेश पगारिया (लायंस हॉस्पिटल) के साथ भारत विकास परिषद के हरीश अग्रवाल, सुभाष मोटवानी, विवेक गोयल, चंद्रशेखर सारस्वत, हुकुम सिंह एवं पंकज अग्रवाल,मनोज अग्रवाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शोकाकुल परिवार में जमना लाल (देवर), प्रहलाद (भतीजा), प्रांजल, वरुण, ऋषि (पौत्र) तथा कविश, मिहित, चिन्नय (पड़ पौत्र) शामिल हैं।
समाजजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
