जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के बेरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे पैयजल कि किल्लत के कारण बच्चों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में बनी टंकी के कनेक्शन को चबंल परियोजना के कर्मियों द्वारा बंद कर देने के बाद से बालिकाओं को पानी के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही शौचालय में भी पानी के नहीं होने से छात्राओं के साथ ही महिला स्टाफ को भी काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पुराने पंचायत भवन के पास काफी समय से पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
