डकैती सहित अन्य संगीन जुर्मों में फरार चल रहे ईनामी अपराधियों पर प्रहार, 3 गिरफ्तार

भीलवाड़ा । बिजौलिया पुलिस ने डकैती , एन.डी.पी.एस. एक्ट , स्थाई वारण्ट में फरार चल रहें वांछित तीन अपराधियों को गिरफतार किया है । डकैती में 16 साल से फरार व 5000/- रू के ईनामी आरोपी राजू कालबेलिया, एन.डी.पी.एस. में 13 साल से फरार व 5000/- रू के ईनामी आरोपी मुकेश बंजारा और स्थाई वारण्टी राधेश्याम उर्फ राधिया कंजर को पुलिस ने गिरफतार किया है। राजेन्द्र सिंह आई.पी.एस. महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेन्ज, अजमेर के मार्गदर्शन में ओर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन मे संगीन एवं गंभीर अपराधियों के खिलाफ राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत समस्त थानाधिकारी जिला भीलवाडा को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में एएसपी पारस जैन मुख्यालय भीलवाडा एवं बाबूलाल विश्नोई वृत्ताधिकारी वृत माण्डलगढ जिला भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में टीम का गठन किया । जिसका नेतृत्व स्वागत पाण्डया थानाधिकारी थाना बिजौलिया ने किया । कार्यवाही को अंजाम देने के लिए टीमें गठित कर अपराधियों को दबोचा ।

प्रथम टीम की कार्यवाहीः-

बिजौलिया थाने के डकैती के मामलों में 16 साल से फरार चल रहे आरोपी व 5000/- रू के ईनामी राजू पुत्र छोगा कालबेलिया निवासी धिनवा चिडावा हाल बडोली थाना निम्बाहेडा जिला चित्तोडगढ की तलाश के लिए थाना अधिकारी स्वागत पाण्डया थानाधिकारी के नेतृत्व में ओर सुनील बेनीवाल सउनि मय टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबीर की सूचना पर डकैती के वर्ष 2010 से लम्बित दो मामलों में वाछिंत आरोपी राजू कालबेलिया को तकनीकी व वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए और करीब 20 किमी. तक पीछा करते हुए ईनामी आरोपी राजू को गिरफ्तार किया । पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 5000/- रू का ईनाम घोषित किया था । इसी प्रकार द्वितीय टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया ओर एन.डी.पी.एस. के मामले में 13 साल से फरार आरोपी व ईनामी मुकेश उर्फ सन्तोष बंजारा पुत्र शिवलाल बंजारा उम्र 32 साल निवासी रायखेड़ा पुलिस थाना सीतामउ जिला मन्दसोर मध्यप्रदेश की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया। आरोपी गांव-गांव जाकर सामान बेचने का काम करता था । एन.डी.पी.एस. एक्ट में वाछिंत आरोपी मुकेश उर्फ सन्तोष बंजारा को तकनीकी व वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए गिरफतार किया । आरोपी 194 किलो अवैध डोडा पोस्त के मामले में सन् 2023 से फरार चल रहा था। जो पुलिस कार्यवाही के समय डाईवर सीट से निकलकर फरार हो गया था। आरोपी की गिरफतारी पर 5000/- रू ईनाम घोषित हैं। वही तीसरी टीम की कार्यवाही में एक ओर आरोपी फरार ओर ईनामी गिरफ्तार हुआ । न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश भीलवाडा के प्रकरण में स्थाई वारण्टी राधेश्याम उर्फ राधेयां पुत्र धन्ना कंजर निवासी चिताबडा थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा करीब 12 साल से जंगल में रहकर फरारी काट रहा था जिसकी गिरफतारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबीर की सूचना पर स्थाई वारण्टी राधेश्याम उर्फ राधेयां को गिरफतार किया। फरारी के दौरान आरोपी ने अपना हुलिया भी बदल लिया था ।