स्मार्ट हलचल।भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मंडोवरा ने बताया कि भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के आगामी सत्र 2026- 2029 के लिए 10 पदाधिकारी के चुनाव हेतु 28 जून 2026 रविवार को समाज के नए भवन आनंदम (प्रकल्प भीलवाड़ा जिला महेश सेवा निधि) आजाद नगर भीलवाड़ा में प्रातः 10:00 बजे से चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी जिसमें 10 पदाधिकारी का चुनाव किया जाना है अध्यक्ष (एक) वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एक) उपाध्यक्ष (दो) मंत्री ( एक) अर्थमंत्री (एक) संगठन मंत्री (एक) एवं शेष संयुक्त मंत्री (तीन ) के लिए सत्र 2023- 26 के 258 मतदाताओं द्वारा चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचन किया जाएगा चुनावी प्रक्रिया में सत्र 2023 -2026 के जिला प्रतिनिधि एवं चयनित एवं पदेन सदस्य ही भाग ले सकेंगे
चुनावी प्रक्रिया केंद्रीय चुनाव समिति के पर्यवेक्षक एवं जिला सभा के पर्यवेक्षक की देखरेख में होंगे
चुनावी प्रक्रिया हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाएं कर ली गई है
