वरिष्ठ नागरिकों का सेवा-संकल्प, खेलों का भी दमखम

वरिष्ठ नागरिकों का सेवा-संकल्प, खेलों का भी दमखम

 

27 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक सेवा व खेलकूद पखवाड़ा, पोस्टर का विमोचन; मेडिकल कैंप से गौसेवा और गरबा तक होंगे आयोजन

 

भीलवाडा( महेन्द्र नागौरी)

स्मार्ट हलचल।वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा के 20वें स्थापना दिवस एवं अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ के रजत जयंती समारोह के तहत 27 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक सेवा एवं खेलकूद पखवाड़ा मनाया जाएगा। मंच अध्यक्ष मदन खटोड़ ने वरिष्ठ नागरिक भवन में पखवाड़े के पोस्टर का विमोचन किया।

महासचिव कृष्ण गोपाल सोमानी ने बताया कि पखवाड़े में मेडिकल कैंप, पौष्टिक आहार वितरण, स्वच्छता किट, स्टेशनरी वितरण, गौसेवा और वृद्धाश्रम में भजन सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम होंगे। 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों का लक्ष्मी पैलेस में सम्मान किया जाएगा।

5 से 10 अक्टूबर तक कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बॉक्स क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। 11 अक्टूबर को रामस्नेही वाटिका में गरबा के साथ पखवाड़े का समापन होगा।

पोस्टर विमोचन में हरिप्रसाद व्यास, शिव बुलिया, दिनेश भट्ट, मंजूलता भट्ट, सरला शर्मा, उर्मिला माहेश्वरी सहित मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।