सावर (अजमेर):स्मार्ट हलचल|उपखंड मुख्यालय सावर स्थित अजमेर-कोटा चौराहे पर बने डॉ. भीमराव अंबेडकर गार्डन में मंगलवार को भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति के सानिध्य में भीम क्रांति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा एवं परिसर की साफ-सफाई की, माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर समिति की मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए उनके जयघोष लगाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एएसआई दुर्गालाल सामरिया ने की। इस अवसर पर संरक्षक सूरजकरण मालावत, अध्यक्ष घनश्याम पंवार, कोषाध्यक्ष कालूराम रेगर, सह-कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल रेडिया, चाँदमल सामरिया, मार्गदर्शक ओमप्रकाश कांसोटिया, सत्यनारायण कोली, उम्मेद सिंह दीदावत, महिला प्रकोष्ठ से नेहा महावर तथा अशोक कुमार मीणा, छोटूलाल पंवार, रामदेव फौजी सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
