स्कूटी बाइक की आमने सामने की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र कैशव की मोके पर मोत

बूंदी- स्मार्ट हलचल|माटुंदा रोड पर आज दोपहर बाइक चालक ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई।जबकि उसके साथी छात्र और बाइक चालक घायल हो गए। घायल काफी समय तक घटना स्थल पर ही मदद मांगते रहे पर किसी ने उनकी मदद नही की। वहा से गुजर रही स्कूल वैन द्वारा तीनो को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि पंजाबी मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय केशव पुत्र आलोक अपने दोस्त देवपुरा जैन मंदिर के पास निवासी रोहित पुत्र ओमप्रकाश के साथ स्कूटी से घर आ रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें केशव की मौत हो गई। जबकि रोहित को हल्की चोटे आई है। बाइक चालक भी घटना में गंभीर घायल हो गया।

जिसे प्रथमिक एपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया। बाइक चालक की पहचान अभी नही हो पाई है। केशव के परिजनों को जैसे की एक्सीडेंट की खबर मिली तो वह जिला असपताल की और दौड़ पडे। शव को देखकर परिजन रोने लगे। वहा मौजूद लोगो ने परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास किया।