भगवानपुरा 14 मई ( कैलाश शर्मा ) सरकार संवेदनशीलता से ग्रीष्मावकाश बहाली सहित शिक्षकों की मांगों को स्वीकार कर निर्णय करें अन्यथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( विद्यालय शिक्षा ) राजस्थान द्वारा आंदोलन को और तीव्र किया जायेगा । उक्त विचार गुरुवार को मांडल खंड के सांकेतिक धरने को संबोधित करते हुए जिलामंत्री ईश्वर सिंह चौधरी ने उपस्थित शिक्षक साथियो के समक्ष व्यक्त किये। यह जानकारी देते हुए खंड अध्यक्ष उदय शंकर सोनी ने बताया कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी के हित में अपने मांग पत्र को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजस्थान ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है,इसी संदर्भ में उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आज का ज्ञापन जिला महामंत्री ईश्वर सिंह चौधरी उदय शकर सोनी,रमेश चंद्र बलाई चैनसुख टेलर व जिला मिडिया सह प्रभारी कैलाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी महोदया मांडल को दिया गया जिसमें ग्रीष्मावकाश जो उच्च शिक्षा में 60 दिन नवोदय विद्यालय में 56 दिन केंद्रीय विद्यालय में 61 दिन है जबकि राजस्थान में केवल 45 दिन था जिसे घटाकर 35 दिन कर दिया गया है जिससे शिक्षक वर्ग आक्रोशित हैं धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उदय शंकर सोनी ने कहा कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 8 वर्षों से स्थानांतरण नहीं कर दुरुस्थ बैठे शिक्षकों के परिवारों को प्रताड़ना दी जा रही है और इन्हें पदोन्नति से भी वंचित किया जा रहा है इन शिक्षकों के सारे रास्ते अभी बंद हैं अतः इन्हें राहत देने, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य कि अभी तक काउंसलिंग नहीं हुई है जिससे विद्यालय प्रभावित हो रहे हैं संविदा शिक्षकों का नियमितीकरण करना, शारीरिक शिक्षकों का स्थाईकरण करना व पुराने शाशि की पदोन्नति करने, कंप्यूटर शिक्षक का पद नाम एवं वेतन संशोधन करना शिक्षक करने एवं गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करना , नवाचार के नाम पर शिक्षा का विनाश करने से रोकना , स्टाफिंग पैटर्न तुरंत लागू करना, 2019 से में क्रमोन्नत हुए विद्यालयों में पद एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने , प्रबोधकों एवं अध्यापकों की वेतन विसंगति का निस्तारण करने , प्रबोधको की पुरानी सेवा की गणना , नव पदोन्नत व्याख्याताओं को गृह जिले में रिक्त पदों पर परिवेदना लेकर नियुक्त करने, आरजीएचएस योजना के अंतर्गत सभी कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए, आरटीई से पूर्व लगे शिक्षक वर्ग को टेट परीक्षा से मुक्त करने , सामाजिक विज्ञान में पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करने एवं ऑनलाइन कार्य बंद करने सहित मांगों को विस्तार से रखा । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान(विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश स्तरीय आव्हान पर खंड माण्डल (भीलवाड़ा) के सभी शिक्षकों द्वारा शिक्षा व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाने के लिए उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को दिए जाने वाले ज्ञापन एवं रैली कार्यक्रम हेतु आज इस भीषण गर्मी में आप सभी शिक्षक साथियों द्वारा भारी संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया जिसके लिए खंड कार्यकारिणी एवं समस्त पदाधिकारी आपका हृदय से आभार प्रकट करते है,एवं किसी कारणवश जो साथी नहीं पहुंच पाए उनसे भी आग्रह है कि आने वाले समय में पधारकर अपने संगठन को और अपनी जायज मांगो को सरकार से मनवाने हेतु सतत् सहयोग करते रहे। सभी शिक्षक साथी आगामी कार्यक्रम में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखे*
आज के कार्यक्रम में दिनेश चन्द्र जोशी शिवलाल कलाल , पवन भट्ट ,दलीचंद खटीक, सुरेंद्र टेलर, सत्यनारायण माली, गोपाल लाल प्रजापति ,दिनेश चंद्र तिवारी, मुकेश सोनी, मदनलाल खटीक, मोहित सुवालका , देवराज जाट लक्ष्मी जोशी , .पिंकी शर्मा सहित सेकड़ो साथी शिक्षक ज्ञापन के समय मौजूद थे ।
