भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ा धमाका किया है और कार्यवाही करते हुए शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करते हुए माणिक्य लाल वर्मा कॉलेज के संस्थापना अधिकारी को ट्रैप किया है । जानकारी के मुताबिक एसीबी ने आरोपी शिव नुवाल को 40 हजार रु की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा है । इस कार्यवाही के बाद कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है । फिलहाल एसीबी द्वारा कार्यवाही जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।
