भोजनालय से 2 बाल श्रमिक को मुक्त करवाया

भीलवाड़ा । राजस्थान पुलिस के द्वारा बाल श्रम मुक्त हेतु चलाए जा रहे उमंग 7 अभियान के तहत त्रिवेणी चौराहे स्थित श्री शिव भोजनालय से 2 बाल श्रमिक को मुक्त करवाया गया, मुक्त करवाए गए बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किये गये, बाल कल्याण समिति ने बच्चों को आश्रय हेतु राजकीय किशोरगृह में रखवाया गया, अभियान के तहत कार्यवाही में मानव तस्करी विरोधी इकाई के प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौड़, ओम प्रकाश सैन उप निरीक्षक, ईश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक, राजविंदर सिंह, कास्टेबल एवं जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक धर्मराज पतिहार के निर्देशानुसार चाइल्ड लाइन 1098 के सुपरवाइजर राधेश्याम गुर्जर, नवाचार संस्थान के रेड एंड रेस्क्यू ऑफिसर भगवत सिंह चारण ने उक्त कार्यवाही करते हुए बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 काउंसलर निर्मला पुरोहित ने बच्चों की काउंसलिंग की एवं श्रम विभाग के शिवप्रसाद चौधरी, श्रम निरीक्षक ने बच्चों के बयान लिए।