कोटा (स्मार्ट हलचल)दिगंबर जैन सोशल ग्रुप (DJSG) वर्धमान द्वारा रविवार, 2 अगस्त को मित्रता दिवस के पावन अवसर पर बिरला फार्म हाउस में भव्य ‘एक्वा एवं फ्लोरल थीम’ पूल पार्टी व पिकनिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे 1008 पौधे लगाने के अभियान के द्वितीय चरण के तहत अध्यक्षा सीमा अरविंद बागड़िया एवं सचिव श्वेता नवीन सेठिया के नेतृत्व में सदस्यों ने पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
अनोखे अंदाज में हुआ अतिथियों का स्वागत
संस्थापक अध्यक्ष, अध्यक्षा सीमा अरविंद बागड़िया, सचिव श्वेता नवीन सेठिया, कोषाध्यक्ष प्रियंका जी एवं कार्यकारिणी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में वर्धमान परिवार के दंपत्ति सदस्यों ने भाग लिया। एंट्री गेट पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स (पीडीज) ने गुब्बारों और ग्लास की सुंदर लड़ी से नवाचारयुक्त स्वागत किया। एंट्री गेम में अमिता नवीन सुरलाया प्रथम एवं अमिता शैलेश हरसोरा द्वितीय स्थान पर रहीं।
🏊♂️ एक्वा जुम्बा, रेन डांस और छाया उल्लास
कार्यक्रम संयोजक (प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स) सौमी-राहुल सुलाया, कविता-कैलाश पटवारी, सुरेखा-नीरज ठग एवं रिंकी-गौरव सेठिया की देखरेख में पूरा आयोजन रंगों और खुशियों से सराबोर रहा। ‘कल्ट फिट’ (Cult.fit) की टीम ने स्विमिंग पूल में सदस्यों को ‘एक्वा जुम्बा’ की ताल पर थिरकाया। इसके बाद सदस्यों ने रिमझिम रेन डांस और फोटो सेशन का आनंद उठाया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
- एक्कवा थीम: सुषमा – सुरेश हरसोरा (प्रथम), प्रीति – ऋषभ (द्वितीय)। प्रतिभा – पवन सुरलाया को भी विशेष पुरस्कार मिला।
- फ्लावर एक्कवा (फीमेल): रुबी साकुन्या (प्रथम) एवं अंतिमा ठाई (द्वितीय)।
- कपल्स फ्लावर एक्कवा: श्वेता – नवीन सेठिया (द्वितीय)।
- पूल गेम: प्रीति – ऋषभ कोटिया (प्रथम) एवं अमिता – नवीन सुरलाया (द्वितीय)।
- फीमेल बॉल गेम: अंतिमा ठाई, दीपिका व प्रिया की टीम (प्रथम); अनामिका दुगेरिया, सुलोचना बाबरिया व निकिता बाबरिया की टीम (द्वितीय)।
- नेकर गेम (पुरुष): लक्ष्मीकांत बाबरिया, नवीन सुरलाया, लोकेश दुगेरिया, अशोक बाबरिया, संदीप सुरलाया, नवीन सेठिया एवं मनोज साकुन्या विजयी रहे।
- हाउजी बंपर प्राइज: सचिव श्वेता नवीन सेठिया के नाम रहा।
पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सेवा का संकल्प
आयोजन के दौरान स्वादिष्ट स्नैक्स एवं पारंपरिक राजस्थानी भोजन की व्यवस्था की गई। अध्यक्षा सीमा अरविंद बागड़िया व सचिव श्वेता नवीन सेठिया ने फार्म हाउस स्वामी नरेंद्र बिरला का आभार व्यक्त किया। अंत में अध्यक्षा सीमा अरविंद बागड़िया ने आयोजन की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान महावीर के आशीर्वाद से वर्धमान परिवार भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
