शशिकांत शर्मा
स्मार्ट हलचल|वैर नगर पालिका में बना बीजेपी का बोर्ड,बीजेपी प्रत्याशी ललितेश धाकड़ को मिले 23 वोट मिले,कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा देवी को मिले 2 वोट,नगर पालिका वैर की चेयरमैन बनी ललितेश धाकड़. न्यू चेयरमैन का भव्य स्वागत वैर में नवनिर्वाचित चेयरमैन पूरन धाकड़ का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ चेयरमैन का स्वागत किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। और सभी ने पूरन धाकड़ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वैर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा देखने को मिली।