पीपलूंद में तेजा दशमी पर तेजाजी के थानक पर भरा मेला, उमड़े श्रद्धालु

दुर्गेश रेगर

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के* पीपलूंद कस्बे में सोमवार को तेजा दशमी के अवसर पर राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोक देवता तेजाजी महाराज के थानक पर भरा मेला। तेजा दशमी इस अवसर पर सर्व समाज के ग्रामीणों द्वारा तेजा दशमी के पूर्व तेजाजी महाराज के थाना पर रात्रि जागरण एवं तेजाजी महाराज की झंडी एवं शोभायात्रा धूमधाम हर्षोल्लास के साथ में अलगोजा पर तेजा गायन के साथ गाते बजाते नाचते हुए तेजाजी महाराज की झंडी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा तेजाजी महाराज के थानक से प्रारंभ होकर मेंन बाजार से गणेश जी का चबूतरा, देव जी का थड़ा, तेली मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, सहित कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस यथा स्थान पर पहुंची। जहां पर तेजाजी महाराज को झंडी चढ़ाई। इस अवसर पर तेजाजी महाराज के थानक पर मेला भरा। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मेले में उमडी। इस दौरान तेजाजी महाराज के थानक पर दिनभर श्रद्धालुओं का आने जाने का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं द्वारा तेजाजी महाराज के सीदा, मुठड़ी, नारियल, फल फ्रूट, प्रसाद, धूप इत्यादि चढ़ाकर लोक देवता तेजाजी महाराज के ढोक दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अपने घर परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएं की। मेले मे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं एवं महिलाओं व बच्चों ने मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की।