पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ व भदेसर में भाजपा के प्रधान व उपप्रधान बनने पर विधायक आक्या ने निकाली सांवलियाजी तक पदयात्रा

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|पंचायतीराज चुनाव में भारी सफलता अर्जित करते हुए चित्तौड़ विधानसभा क्षैत्र की पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ व भदेसर में भाजपा के प्रधान व उप प्रधान बनने की मनोकामना पूर्ण होने पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शनिवार को सांवलियाजी तक पेदल यात्रा निकाली।
शहर के किर्ति प्लाजा स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय से आरंभ पेदल यात्रा में विधायक आक्या के साथ नवनिर्वाचित प्रधान भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, मांगी बाई भील, नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, उप प्रधान शंकरी बाई, रचना लढ्ढा, उप सभापति सुदर्शन रामपुरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सी पी नामधराणी, नगर मण्डल अध्यक्ष गौरव त्यागी, चुनाव कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, शेलेन्द्र झंवर, तेजपाल रेगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता संपूर्ण रास्ते बैण्ड बाजो व भजनो की धून पर नाचते गाते चल रहे थे। जगह जगह पर ग्रामीणो द्वारा विधायक आक्या, भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ का पुष्प वर्षा, माल्यार्पण कर व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। अनेक कार्यकर्ता रास्ते मे भी पदयात्रा से जुड़ते चले गये तथा कुछ दूरी बाद ही यह संख्या सेकडो तक पहुंच गई।